रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-4 में आप सबका स्वागत है। आपको पहचान कर निम्न चित्र का नाम और स्थान बताना है। उत्तर देने का समय 29सितम्बर सायं 5 बजे तक। परिणाम 30 सितम्बर को सुबह 5 बजे प्रकाशित किये जायेंगे। पहले सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को नम्बर-1 दिया जायेगा और पहेली का विजेता घोषित किया जायेगा। इन्हें रविवासरीय आन-लाइन प्रमाणपत्र दिया जायेगा। जिसे वह अपने ब्लॉग पर लगाने के अधिकृत होंगे। सही उत्तर देने वाले अन्य प्रतिभागियों को क्रमश: 2-3-4-5- के स्थान पर रखा जायेगा। रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-5 अगले रविवार को सायं 5 बजे प्रकाशित की जायेगी। |
|---|
फ़ॉलोअर
रविवार, 27 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-4
मंगलवार, 22 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-3 का उत्तर

रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-3 का
रुहेलखण्ड क्षेत्र में कुँओं की उपासना का प्रचलन भी है। इन कुँओं में बदायूँ नगर के समीप स्थित परियों का कुँआ विशेष रुप से उल्लेखनीय है। इस कुँए के बारे में एक किंवदंति है। इस किवंदति के अनुसार - एक बार मुगल बादशाह अकबर सन्तान प्राप्ति की मन्नत माँगने बदायूँ में स्थित छोटे सरकार की जारत पर आए। उनके साथ उनकी पत्नी जोधाबाई भी थीं। अकबर जोधाबाई के साथ इस कुँए के निकट से गुजरे। कुछ दूर जाकर जोधाबाई ने देखा कि सफेद वस्र धारण किए हुए कुछ स्रियां इस कुंए के जल से स्नान कर रही हैं। यह देखकर जोधाबाई इस कुँए की ओर बढ़ीं। किन्तु कुँए के निकट आते ही वह स्रियाँ अदृश्य हो गई। कुछ स्थानीय लोगों ने जोधाबाई को बताया कि ये स्रियाँ संभवतः परियाँ थीं। जोधाबाई ने इस कुंए के जल से स्नान किया। इसके उपरान्त वे छोटे सरकार की जारत पर गई। छोटे सरकार ने जोधाबाई को दिव्य रुप से यह संकेत दिया कि उन्हें सन्तान की प्राप्ति होगी। बाद में अकबर के यहाँ सलीम का जन्म हुआ। "तभी से इस कुँए के साथ यह मान्यता जुड़ी हुई है कि इसके जल से स्नान करने पर स्रियों को सन्तान की प्राप्ति अवश्य होती है। आज भी प्रतिदिन ऐसी असंख्य स्रियाँ इस कुँए के जल से स्नान करती हैं जिनको सन्तान प्राप्ति नहीं हो सकी है। स्रियों के मन में यह भावना अत्यन्त प्रबल है कि इस कुँए के जल के स्नान द्वारा मनचाही सन्तान प्राप्त होगी। सन्तान प्राप्ति की इच्छुक स्रियाँ लगातार छः बुधवार को यहाँ आकर स्नान करती हैं।
जिसके विजेता हैं-
श्री समीर लाल जी Udan Tashtari
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ में सही उत्तर देने वाले नं०-2 हैं-
श्री ताऊ रामपुरिया

रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ में सही उत्तर देने वाले नं०-3 हैं-श्री Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" जी

इसके अतिरिक्त
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक, श्रीमतीvandanaगुप्ता, संगीता पुरी
एवं आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) आदि ने भी
इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारा उत्साहवर्धन किया।
आज के विजेता श्री समीर लाल जी Udan Tashtari सहित
सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई!
निम्न प्रमाणपत्र
श्री समीर लाल जी Udan Tashtari की सम्पत्ति है
रविवार, 20 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-3
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-3 में
आप सबका स्वागत है।
आपको पहचान कर निम्नांकित चित्र का
नाम और स्थान बताना है।

उत्तर देने का समय 22सितम्बर सायं 5 बजे तक।
जिसे वह अपने ब्लॉग पर लगाने के अधिकृत होंगे।
मंगलवार, 15 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-2 का उत्तर
श्री रावेंद्रकुमार रवि

रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-2 में सही उत्तर देने वाले न०-2 हैं-
किन्तु इनका जवाब अधूरा था। इन्होंने स्थान नही बताया था।
http:badnam.blogspot.com
इसके अतिरिक्त
Mumbai Tigerहे! प्रभु यह तेरापन्थ
SELECTION & COLLECTION SELECTION & COLLECTION
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक, डॉ. इन्द्र देव माहर , nirjan ,
HUNGAMA , P.N.SAXENA , Dr.D.V.SINGH
रजनीश के झा (Rajneesh K Jha) , ρяєєтι
श्रीमतीvandanaगुप्ता एवं आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)
आदि ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारा उत्साहवर्धन किया।
आज के विजेता श्री श्री रावेंद्रकुमार रवि सहित
सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई!
निम्न प्रमाणपत्र
श्री श्री रावेंद्रकुमार रवि की सम्पत्ति है
शनिवार, 12 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-2
आपको पहचान कर चित्र का नाम और स्थान बताना है।
उत्तर देने का समय 15 सितम्बर सायं 5 बजे तक।
परिणाम मंगलवार 16 सितम्बर को सुबह 6 बजे प्रकाशित किये जायेंगे।
सबसे पहले सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को नम्बर-1 दिया जायेगा और
पहेली का विजेता किया जायेगा।
इन्हें रविवासरीय आन-लाइन प्रमाणपत्र दिया जायेगा।
जिसे वह अपने ब्लॉग पर लगाने के अधिकृत होंगे।
सही उत्तर देने अन्य प्रतिभागियों को
क्रमश 2-3-4-5- के स्थान पर रखा जायेगा।
अगली रविवासरीय साप्ताहिक पहेली - अगले रविवार को
सायं 5 बजे प्रकाशित की जायेगी।
सोमवार, 7 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ का उत्तर
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ में सही उत्तर देने वाले नं०-२ हैं-
श्री मुकुन्द (mukund ) जी

रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ में सही उत्तर देने वाले नं०-3 हैं-
सुश्री अल्पना वर्मा जी

रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ में सही उत्तर देने वाले नं०५ हैं-
श्री Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" जी
इसके अतिरिक्त
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक, ममता राज, Anuj Kashyap Prajapati,
श्रीमतीvandanaगुप्ता एवं श्रीमती निर्मला Nirmla Kapila
आदि ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारा उत्साहवर्धन किया।
आज के विजेता श्री समीर लाल जी Udan Tashtari सहित
सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई!
निम्न प्रमाणपत्र
श्री समीर लाल जी Udan Tashtari की सम्पत्ति है
रविवार, 6 सितंबर 2009
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१
रविवासरीय साप्ताहिक पहेली-१ रविवासरीय साप्ताहिक पहेली में आप सबका स्वागत है। आपको पहचान कर निम्न का नाम बताना है। ![]() परिणाम मंगलवार ८ सितम्बर को सुबह ६ बजे प्रकाशित किये जायेंगे। सबसे पहले सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को नम्बर-1 दिया जायेगा और पहेली का विजेता घोषित किया जायेगा। इन्हें रविवासरीय पहेली विजेता प्रमाणपत्र आन-लाइन दिया जायेगा। जिसे वह अपने ब्लॉग पर लगाने के अधिकृत होंगे। सही उत्तर देने वाले अन्य प्रतिभागियों को क्रमश २-३-४-५ ---- के स्थान पर रखा जायेगा। अगली रविवासरीय साप्ताहिक पहेली -२ अगले रविवार को सायं ५ बजे प्रकाशित की जायेगी। |
|---|
गुरुवार, 27 अगस्त 2009
"बादल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
मेरे पति (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक") ने
इस वर्ष बारिश शुरू होने पर,
"बादल" शीर्षक से यह गीत लिखा था।
इसे मैं अपनी आवाज में
प्रस्तुत कर रही हूँ-
श्रीमती अमर भारती
बड़ी हसरत दिलों में थी, गगन में छा गये बादल।
हमारे गाँव में भी आज, चल कर आ गये बादल।।
गरज के साथ आयें हैं, बरस कर आज जायेंगे,
सुहानी चल रही पुरवा, सभी को भा गये बादल।
हमारे गाँव में भी आज, चल कर आ गये बादल।।
धरा में जो दरारें थी, मिटी बारिश की बून्दों से,
किसानों के मुखौटो पर, खुशी चमका गये बादल।
हमारे गाँव में भी आज, चल कर आ गये बादल।।
पवन में मस्त होकर, धान लहराते फुहारों में,
पहाड़ों से उतर कर, मेह को बरसा गये बादल।
हमारे गाँव में भी आज, चल कर आ गये बादल।।
शनिवार, 22 अगस्त 2009
"बुलबुलों का सदन है मेरा वतन" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
मेरे श्रीमान जी (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक") लिखते तो बहुत हैं, परन्तु घर में कभी गाते नही हैं। आज उन्हीं की आवाज में उनका निम्न गीत प्रस्तुत कर रही हूँ। श्रीमती अमर भारती बुलबुलों का सदन है मेरा वतन, क्यों इसे वीरां बनाने पर तुले हो? खुशबुओं का चमन है मेरा वतन, क्यों यहाँ दुर्गन्ध लाने पर तुले हो? शान्त-सुन्दर भवन है मेरा वतन, आग क्यों इसमें लगाने पर तुले हो? प्यार की गंग-ओ-जमुन मेरा वतन, क्यों यहाँ हिंसा बहाने पर तुले हो? रोशनी में मगन है, नन्हा दिया, इससे क्यों घर को जलाने पर तुले हो? |
|---|


