फ़ॉलोअर

व्यञ्जन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यञ्जन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 17 मार्च 2011

"होली के मनभावन पकवान" (अमर भारती"

मट्ठे वाले सुपाचक बड़े
--
इसके लिए सबसे पहले कम से कम 
एक किलो दही का मट्ठा तैयार कर लीजिए! 
ध्यान रखें कि यह अधिक पतला न हो।
 इसमें नमक-मिर्च अभी न मिलाएँ।
--
अब अपनी आवश्यकता अनुसार पहले से मिगोकर रखी 
उड़द की धुली दाल की पिट्ठी पीस लें 
और उसमें एक चुटकी हींग मिलाकर फेंट ले।
प्लेट या थाली को पलट कर उस पर गीला कपड़ा रखकर 
पिट्ठी की लोई बनाकर गीले हाथ से फैलाकर 
बरे बनाएँ और उनके बीच में अँगुली से सुराख बना कर 
सरसों के गर्म तेल में कड़ाही में डाल दें।
अब इनको काफी देर तक बादामी होने तक तल कर निकलते जाएँ।
अब कड़ाही का तेल निकाल लें और 20-25 ग्राम तेल कड़ाही में डालकर उसमें 3-4 चम्मच जीरा डालकर इसको ब्राउन होने पर 
2-चम्मच हल्दी को भूनें। अब इसमें खूब सारा पानी मिला दें। 
टेस्ट के अनुसार नमक-काला नमक और लाल मिर्च भी डाल दें। 
ध्यान रक्खें कि यह पानी मट्ठे में मिलाना है 
अतः नमक-मिर्च कुछ अधिक ही इसमें डालना होगा। 
जब यह पानी खूब खौल जाए और लाल रंग का हो जाएँ तो 
इसमें पहले से ही तलकर रक्खे हुए बरों को थोड़ा ठण्डा होने पर 
कड़ाही में डाल दें।
बरे जब कुछ मुलायम हो जाएँ तो इन्हें एक थाली में निकाल लीजिए।
अब कड़ाही में बचा हुआ हल्दी-नमक मिर्च का पानी ठण्डा करके 
मट्ठे में मिला दें और इनमें बरे डुबो दें। 
एक घण्टे बाद बरे खाएँ और पाचक मट्ठे को पीते जाएँ। 
आपको यह स्वाद भुलाए न भूलेगा और पाचन भी ठीक रहेगा।
खाकर बताइए कि यह बरे आपको कैसे लगे?

बुधवार, 17 नवंबर 2010

"पुराने आलू" (श्रीमती अमर भारती)



पुराने आलू में पायें!
नये आलू का स्वाद!
नये आलू का बाजार भाव- 25रु. प्रतिकिलो!
गोभी का बाजार भाव- 20रु. प्रतिकिलो!
आज बाजार में पुराने आलू 6रु.प्रति किलो बिक रहे हैं 
जबकि नये आलू का भाव 25रु. प्रति किलो है!
ऐसे में घर का बजट कैसे ठीक रक्खें!
पुराने आलू के साथ यह समस्या रहती है कि 
उनका स्वाद मीठा हो जाता है 
और गोभी-आलू की सब्जी का स्वाद भी 
मीठा-मीठा हो जाता है!
---------
ऐसे में 25 रुपये किलो का आलू खरीदना 
मजबूरी बन जाती है!
---------
आज मैं आपको एक ऐसी सरल विधि बताने जा रही हूँ
जिससे आप 6 रु. किलो के पुराने आलू में भी 
नये आलू का स्वाद पा सकते हैं!
---------
इसके लिए आप सबसे पहले आलू का छिलका उतार कर उसको अपने मनचाहे आकार में काट लीजिए!
अब इन कटे आलुओं को किसी प्लेट या कटोरे में रखकर
इनमें एक-दो चम्मच पिसा नमक मिला कर
आधे घण्टे के लिए रख दीजिए!
---------
अब आप इन कटे आलुओं को 2-3 बार साफ पानी से धोकर
गोभी-आलू की सब्जी बनाइए!
नये आलुओं का स्वाद पाइए
और मजे से खाइए!!
---------

चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Copyright Infringement Protection

लिखिए अपनी भाषा में