फ़ॉलोअर

सोमवार, 21 जनवरी 2013

" अमर भारती साप्ताहिक पहेली-102" (त्रीमती अमर भारती)

अमर भारती साप्ताहिक पहेली के
सभी पाठकों को 
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!
नववर्ष में
पहेली का सिलसिला फिर से शुरू!
अमर भारती साप्ताहिक पहेली-102
में आप सबका स्वागत है!

निम्न चित्र को पहचानिए!
और बताइए कि यह कौन सा मन्दिर है तथा
कहाँ पर स्थित है?
उत्तर देने का समय
23 जनवरी, 2013, सायं 7 बजे तक!
परिणाम 24 जनवरी, 2013,  को प्रातः10 बजे तक
प्रकाशित किये जायेंगे!
------------------
सबसे पहले पहेली का
सही उत्तर देनेवाले को
पहेली का विजेता
घोषित किया जायेगा!
इसके बाद सभी उत्तर देने वालों का
लेखा-जोखा प्रस्तुत जायेगा!
पहेली के विजेता को
ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा!

अमर भारती पहेली न.-103
अगले रविवार को
प्रातः 11 बजे प्रकाशित की जायेगी!

रविवार, 1 अप्रैल 2012

"आओ ज्ञान बढ़ाएँ-पहेली:101" (श्रीमती अमर भारती)



अमर भारती साप्ताहिक पहेली-101 में

इस चित्र को पहचानकर इसका नाम और
स्थान बताइए!
उत्तर देने का समय
3 अप्रैल, 2012, सायं 7 बजे तक!
परिणाम  4 अप्रैल , 2012 को प्रातः10 बजे तक
प्रकाशित किये जायेंगे!
------------------
सबसे पहले पहेली का
सही उत्तर देनेवाले को
न.-1 तथा पहेली का विजेता
घोषित किया जायेगा!
इसके बाद सभी उत्तर देने वालों का
लेखा-जोखा प्रस्तुत जायेगा!
पहेली के विजेता को
ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा!
अमर भारती पहेली न.-102
अगले रविवार को
प्रातः 8 बजे प्रकाशित की जायेगी।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011

"मेथी खाइए! रोग भगाइए!!" (श्रीमती अमर भारती)

"मेथी खाइए! शुगर भगाइए!!" 
आज मैं आपको बाजार में बहुतायत से मिलने वाले मेथी के साग को बनाने की विधि बता रही हूँ!
पौष्टिक 200 ग्राम उड़द की छिलके वाली दाल और हरी मेथी यानि मेथी के पत्ते 500 ग्राम बाजार से लाइए और स्वादिष्ट और पौष्टिक साग बनाइए।
सामग्री-
500 ग्राम ताजा हरा मेथी पत्ता।
200 ग्राम उड़द की छिलके वाली दाल।
हरा धनिया 50 ग्राम।
पिसी हल्दी आधा चम्मच।
सूखी लाल मिर्च 4-5 नग।
दो चम्मच देशी घी।
छौंक लगाने के लिए एक चम्मच जीरा और 2-3 सूखी लाल मिर्च।
नमक स्वादानुसार।
विधि-
सबसे पहले मेथी को धोकर काट मोटा-मोटा लीजिए और उड़द की छिलके वाली दाल को ध्यानपूर्वक बीनकर धोकर मेथी के साथ 300 ग्राम पानी डालकर भगौने में उबलने के लिए रख दीजिए और इसमें आधा चम्मच पिसी हल्दी के साथ नमक स्वादानुसार डालकर 4-5 सूखी लाल मिर्च तोड़ कर डाल दीजिए।
जब दाल गल जाए और पानी सूख जाए तो कड़ाही में दो चम्मच देशी घी डालकर जीरा और 2-3 लाल मिर्च डालकर भूनिए। जब मिर्च और जीरा भूरे-काले रंग का हो जाए तो दाल के साथ उबली मेथी डालकर कुछ देर तक भूनिए और कटा हुआ हरा धनिया मिला दीजिए!
अब तैयार हो गई है आपके लिए शुगर भगाने वाली निरोगी दालवाली मेथी की भुजिया। जो बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे रोटी, पूड़ी या पराँठे के साथ खाइए।
एक बार बनाकर तो देखिए यह भुजिया। 
आप बार-बार यह बनाना चाहेंगे 
और खाने वाले इसकी जी भर 
कर प्रशंसा भी करेंगे। 

शनिवार, 26 नवंबर 2011

"मैं भी ब्लॉगिंग सीख रही हूँ" (श्रीमती अमर भारती)


 ब्लॉग जगत के सभी सुधि पाठकों को मेरा प्रणाम!
मेरे पति डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' पूरा-पूरा दिन नेट पर बैठे रहते हैं। पहले यह मुझे बहुत अखरता था मगर अब मैंने भी ब्लॉगिंग में रुचि लेना शुरू कर दिया है।
आज मैं अपनी पहली पोस्ट अपने ब्लॉग पर लगा रही हूँ!
आइए मज़ेदार खीर बनाते हैं!
एक कटोरी चावल को भिगो कर थोड़ी देर रख दीजिए। उसके बाद इनको मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए।
एक लीटर दूध को एक लीटर पानी मिला कर प्रैशर कुकर में डालिए। उसमें यह पिसा हुआ चावल मिलाइए। 10 नग बादाम गिरि को छोटा-छोटा काटिए और 10 नग काजू के चार पीस करके इसमें डालिए। 5 छोटी इलायची के बीज पीस कर भी इसमें डाल दीजिए। 10 नग मखाने भी इसमें डालिए। अब स्वाद के अनुसार चीनी इसमें डाल दीजिए और गैस ऑन करके प्रैशर कुकर का ढक्कन और सीटी भी लगा दीजिए। जब कुकर में स्टीम बन जाए तो आँच बिल्कुल धीमी कर दीजिए जिससे की सीटी न लगने पाए।
10 मिनट पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिए और प्रैशर समाप्त होने के बाद ही कुकर खोलिए। ध्यान रहे जब तक प्रैशर कुकर में स्टीम का प्रैशर रहे भूलकर भी कुकर का ढक्कन खोलने की कोशिश न करें।
आपके लिए मजेदार बादामी रंग की खीर तैयार है।
यदि आप चाहें तो इस खीर में पहले से ही भिगो कर रखी (फूली हुई) किशमिस भी मिला सकती हैं।
इस खीर का आनन्द ही अलग है। 
यहा आप पर निर्भर है कि आप इसको गर्म खाएँ या फ्रिज में ठण्डी करके खाएँ!

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011

"परिणाम" (दीपावली का उपहार)-श्रीमती अमर भारती

जालजगत् के भवसागर में
डूबते-उतराते हुए
पहेली का 100वाँ पड़ाव भी आया!
दीपावली के प्रकाश पर्व पर
साहित्य शारदा मंच, खटीमा (उत्तराखण्ड) के सौजन्य से
मैं डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"
और श्रीमती अमर भारती
उपहार स्वरूप निम्न सम्मानपत्र
प्रमाण पत्र के रूप में भेट कर रहे हैं!
सबसे पहले
इसके बाद
तथा सभी प्रतिभागियों को
को हार्दिक शुभकामनाएँ!
-0-0-0-
उपरोक्त प्रमाणपत्र आपकी सम्पत्ति है।
कृपया इन्हें स्वीकार करें!
-0-0-0-
प्रकाश पर्व दीपावली की
शुभकामनाओं सहित-
- श्रीमती अमर भारती
एवं
- डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"
दिनांक-25 अक्टूबर, 2011

चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Copyright Infringement Protection

लिखिए अपनी भाषा में