फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 17 सितंबर 2010

“सिवईं खायें! ईद मनाएँ!!” (श्रीमती अमर भारती)

ईद के मुबारक मौके पर
हमने भी सिंवई बनाई!
-:सामग्री:-

भुनी हुई बारीक सिंवईं- 100ग्राम
बादाम गिरी- 25 ग्राम
काजू- 25 ग्राम
किशमिश- 25 ग्राम
छुहारा- 25 ग्राम
मखाने- 15 ग्राम
दूध- 2 लीटर

IMG_2127

IMG_2129
सबसे पहले छुहारे गुठली निकाल कर कर काट लीजिए।
IMG_2129 - Copy
अव बादाम की गिरी लम्बाई में कतर लीजिए।
IMG_2128
काजू के टूपीस ही बाजार से लाईए या उन्हें काट लीजिए।
IMG_2130
किशमिश को पानी में भिगो दीजिए।
IMG_2130 - Copy
सबसे पहले दूध को गैस पर
उबलने के लिए रख दीजिए।
उबाल आने पर इसमें
मखाने, काजू, बादाम,
कटे हुए छुहारे डाल दीजिए।
2 मिनट तक इन्हें पकाइए।
अब इसमें सिंवई डाल दीजिए।
अब गैस बन्द कर दीजिए।
IMG_2134
5 मिनट के बाद इसमें स्वादानुसार चीनी
और पिसी हुई 2-4 सफेद इलायची
भी मिला दीजिए।
थोड़ा और ठम्डा हो जाने पर
इसमें भीगी हुई किशमिश भी
पानी में से निकाल कर मिला दीजिए।

IMG_2137 - Copy
आपकी शाही सेंवईं तैयार है।
इन्हें शान से खुद भी खाइए
और अपने मेहमानों को भी खिलाइए।
15-20 मिनट में तैयार हो जाने वाला
यह व्यंजन खाकर
आप अँगुलियाँ चाटते रह जायेंगे।

चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Copyright Infringement Protection

लिखिए अपनी भाषा में